यह Error क्या है?
यह error तब आता है जब आपका नाम अलग-अलग documents में अलग-अलग लिखा है - जैसे Aadhaar में कुछ और, Bank में कुछ और, PM Kisan में कुछ और।
यह Error क्यों आता है?
- Aadhaar में नाम अलग है (spelling difference)
- Bank Account में नाम अलग है
- Land Records में नाम अलग है
- PM Kisan Registration में typing mistake हुई थी
इसे कैसे ठीक करें? (Step-by-Step)
- सभी documents में नाम check करें
Aadhaar, Bank Passbook, Land Records, और PM Kisan Portal - सब में नाम compare करें।
- सही नाम decide करें
जो नाम Aadhaar में है, वही सबसे important है। उसी के according बाकी documents update करें।
- Bank में नाम update करें
Bank में जाकर KYC form भरें और नाम Aadhaar के according correct करवाएं।
- PM Kisan में Self Correction करें
pmkisan.gov.in पर Farmers Corner > Updation of Self Registered Farmer में जाकर नाम update करें।
Self Update करें
अभी भी Error आ रहा है?
अगर नाम में बहुत अंतर है तो PM Kisan Helpline पर call करें या CSC Center जाएं।